वर्ष का आखिरी और 580 साल में सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, कुछ क्षणों के लिए भारत में दिखाई देगा

ज्योतिष, NewsAbhiAbhiUpdated 19-11-2021 IST
वर्ष का आखिरी और 580 साल में सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, कुछ क्षणों के लिए भारत में दिखाई देगा

 वर्ष का आखिरी और 580 साल में सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, कुछ क्षणों के लिए भारत में दिखाई देगा

आज कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है। यह इस वर्ष का आखिरी चन्द्रग्रहण है। नासा की वेबसाइट के अनुसार यह आंशिक चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का रहेगा, जो 580 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। 59 साल बाद ऐसा योग बन रहा है जब आंशिक चन्द्रग्रहण के साथ गुरु-शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। यह चन्द्रग्रहण दिन में हो रहा है इसके चलते भारत में दिखाई नहीं देगा। अरुणाचल प्रदेश एक मात्र ऐसा स्थान होगा जहाँ पर यह चन्द्रग्रहण 1 मिनट से भी कम अवधि के लिए दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा, मध्य दोपहर 2.22 बजे और मोक्ष शाम 4.17 मिनट पर होगा।

अरुणाचल प्रदेश के अतिरिक्त भारत में इस चंद्रग्रहण का सूतक नहीं रहेगा, इस ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं रहेगी। जहां-जहां चंद्र ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ उन क्षेत्रों में ही सूतक जैसी धार्मिक मान्यताएँ मान्य होती हैं। अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 4.17 बजे कुछ सेकंड्स के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो कि 5.33 मिनट तक रहेगा। पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण में चंद्र के आगे धूल जैसी परत दिखाई देती है। इसका कोई ज्योतिषीय महत्व नहीं है, ना ही इसका कोई असर होता है।

Recommended

Follow Us