कानपुर में चुनावी तैयारियों को लेकर संजय अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक की सुनिश्चित किया कोई भी मतदान से वंचित न रहे।

शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 23.01.26 IST
कानपुर में चुनावी तैयारियों को लेकर संजय अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक की सुनिश्चित किया कोई भी मतदान से वंचित न रहे।

 कानपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग से नामित विशेष रोल प्रेक्षक एवं संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि मसौदा मतदाता सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है अथवा किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया है, तो इसकी सूचना तत्काल दी जाये। संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार कानपुर की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26 लाख 36 हजार 113 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से दो लाख सात हजार 532 मतदाताओं की मैपिंग की जानी है, जिनमें से 82 हजार 478 मतदाताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है। इस पर विशेष रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की जा रही है, उन्हें सुनवाई से कम से कम सात दिन पूर्व नोटिस अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। विशेष रोल प्रेक्षक ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Recommended

Follow Us