
नोएडा । एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान चली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश का सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। लंबे समय बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और हवा सांस लेने लायक हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और आईएमडी (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई अब भी खराब श्रेणी में है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह बेहद खराब से नीचे आ गया है। दिल्ली के अशोक विहार में एक्यूआई 318, बवाना में 329, चांदनी चौक में 332, रोहिणी में 326, वजीरपुर में 335, सोनिया विहार में 338 और विवेक विहार में 306 दर्ज किया गया। वहीं आर.के. पुरम में एक्यूआई 301 और सिरीफोर्ट में 301 रहा। हालांकि कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति भी दर्ज की गई। शादिपुर में एक्यूआई 165 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 186 दर्ज किया गया। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 में एक्यूआई 186, सेक्टर-125 में 255, सेक्टर-1 में 262 और सेक्टर-116 में 235 दर्ज किया गया।