डेढ़ किलो चरस सहित युवक गिरफ्तार

RP, क्राइम, NewsAbhiAbhiUpdated 29-08-2023 IST
डेढ़ किलो चरस सहित युवक गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।
उपनिरीक्षक शिवसेवक बाजपेई ओपन निरीक्षक रामकिशन सिपाही मनोज कुमार फतेहाबाद रोड पल के नीचे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम रामवीर पुत्र अमृतलाल बताया है। वह ओम नगर असफाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है बहुत चरस कहां से लाता है तथा कहां सप्लाई करता है।

Recommended

Follow Us