भांजी नव्या नवेली नंदा के जन्मदिन पर मामा अभिषेक बच्चन ने किया अनोखा पोस्ट

RP, मनोरंजन, NewsAbhiAbhiUpdated 06-12-2023 IST
 भांजी नव्या नवेली नंदा के जन्मदिन पर मामा अभिषेक बच्चन ने किया अनोखा पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी भांजी नव्या नवेली को जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी भांजी ने भी रिप्लाई किया है। साथ ही फैन्स ने भी नव्या को शुभकामनाएं दी हैं।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आज 6 दिसंबर को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर मामा अभिषेक बच्चन ने भांजी के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया है। उन्होंने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि ये पहली बार नहीं है। वह हर साल उन्हें अपने अंदाज में बर्थडे विश करते हैं। इस बार भी किया लेकिन लोगों ने उनसे अपनी फैमिली पर ध्यान देने की नसीहत दे दी।अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर नव्या नवेली नंदा के बचपन की क्यूट-सी फोटो शेयर की। इस पर कैप्शन भी लिखा। 'यह छोटी मंचकिन एक महिला बन गई है। जन्मदिन मुबारक हो, नव्या! मामू की फेवरेट।' इस पोस्ट पर भांजी ने रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'लव यू।' साथ में रेड हार्ट इमोजी। वहीं, तिलोत्मा शोम ने भी बधाई देते हुए लिखा, 'सबसे प्यारी बच्ची। लव यू।'

Recommended

Follow Us