तमंचा के बदल पर महिला से छेड़खानी

RP, शहर और राज्य, NewsAbhiAbhiUpdated 08-08-2023 IST
तमंचा के बदल पर महिला से छेड़खानी
संवाददाता एटा। जसरथपुर क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने बताया है कि वह अपने गांव में मौजूद थी। आरोप है कि तभी गांव का ही निवासी श्यवीर पुत्र रामवीर पीड़िता के घर आ गया। तमंचा के बल पर उसके साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर निधौलीकलां के गाम सभापुर निवासी रण सिंह ने बताया कि गांव का निवासी अनूप समेत चार लोग पीड़ित के घर में घुस गए। अनूप द्वारा पीड़ित की पत्नी के साथ छेडखानी की, कपडे फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। 

Recommended

Follow Us